रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज में तैनात एक पुलिसकर्मी आज कोरोना संक्रमित पाया गया। इस तरह क्षेत्र में कोरोना मरीजों के पाए जाने का सिलसिला जारी है।
आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज में तैनात कोरोना नियंत्रण प्रभारी कमल श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली में तैनात एक युवा पुलिसकर्मी जिसकी दोबारा कोरोना जांच कराई गई, तो वह पॉजिटिव निकला है। यह आरक्षी बीट नंबर 2 में तैनात है। आरक्षी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे लेवल वन हॉस्पिटल भेज दिया गया है। वहीं आज पूरे कोरिन मजरे बरहुआ में 44 लोगों का एंटीजन किट द्वारा टेस्ट कराया गया। जो सभी नेगेटिव पाए गए। वहीं 20 लोगों का आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए पीजीआई भेजा गया है। आरक्षी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोतवाली परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज कराया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ