उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कोतवाल को किया सम्मानित।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली प्रभारी श्रीराम द्वारा मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान और मोटरसाइकिलो की बरामदगी के साथ-साथ अभियुकतो की गिरफ्तारी के मामले को लेकर स्थानीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महराजगंज के नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की अगुवाई में व्यापारी नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल को सम्मानित किया, तथा उन्हें स्वामी विवेकानंद के चित्र भेंट किए और अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया।



   आपको बता दें कि, इस मौके पर नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा कि, जब से कोतवाल श्रीराम महराजगंज क्षेत्र में आए हैं। अपराधियों में दहशत बन गई है, और लोग सुकून महसूस कर रहे हैं। ऐसे कर्मठ कोतवाल का अभिनंदन करने का निर्णय सभी व्यापारियों ने लिया है। इससे समाज हित और जनहित में काम करने वाले अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को प्रेरणा मिलेगी।


    इस मौके पर संरक्षक अरुण प्रकाश वर्मा, लल्लन वर्मा, महामंत्री अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू, मोहम्मद शब्बीर कुरेशी, विपिन श्रीवास्तव, शिव कैलाश सोनी, महादेव वैश्य, राम सिंह आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ