रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना के मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है। थाना क्षेत्र के बेड़सरी गांव में एक 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। वही स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग के काम में तेजी दिखाते हुए बलई मऊ गांव में 50 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच कराई गई। वहीं क्षेत्र के बेड़सरी गांव में एक 30 वर्षीय युवक का रायबरेली में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचल दल द्वारा 160 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए नमूना लिया गया।
आपको बता दें कि, यह जानकारी कोरोना नियंत्रण टीम के ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि, एंटीजन टेस्ट किट में हुई 50 लोगों की जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।

0 टिप्पणियाँ