महराजगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना आज भी रहा जारी।। Raebareli news ।।

 




रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला आज भी जारी रहा। जबकि सीएचसी महराजगंज के पास मेडिकल स्टोर संचालक पॉजिटिव पाया गया। उसको स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। 

    आपको बता दें कि, 45 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक ने अपना एंटीजन टेस्ट किट के द्वारा परीक्षण कराया था, इसके अलावा आज वार्ड नंबर 3 और सीएचसी में कुल मिलाकर 55 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच की गई। जिनमें कोई भी मामला पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जबकि 15 लोगों की आरटीपीसीआर किट के द्वारा जांच कराई गई है, जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। यह जानकारी कोरोना नियंत्रण प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ