सर्वोदय नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आला कत्ल के साथ कातिल को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: विगत एक हफ्ते पूर्व सर्वोदय नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट चर्च के पास चाकू से गोदकर दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या के मामले में थाना मिल एरिया पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हत्यारोपी गजोधरपुर को गांव के निकट परशदेपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया और आलाकत्ल बरामद कर जेल भेज दिया है।

     आपको बता दें कि, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर 2020 को दिन में लगभग पौने दो बजे के आसपास सर्वोदय नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाबा दीन गौण उर्फ जागेश्वर एक महिला के साथ खड़ा था। उसी समय लल्लू गौण पुत्र ब्रह्मा गौण निवासी सराया दामो थाना भदोखर आया और युवक पर ताबड़तोड़ धारदार चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। युवक को बचाने में महिला भी घायल हो गई थी।   घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लल्लू गौण मौके से भाग निकला था। 

     जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से युवक को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

      मामले में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, मृतक के भतीजे कामता प्रसाद पुत्र रामेश्वर की तहरीर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। जिसे बीते 21 सितंबर 2020 को गजोधर पुर गांव के निकट परशदेपुर रोड पर मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मिल एरिया कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने यह भी बताया कि, आरोपी लल्लू ने पूछताछ में ये बात कबूल किया कि, उसे शक था की उसकी पत्नी और मृतक बाबा दीन उर्फ जागेश्वर के बीच अवैध संबंध है। जिसके कारण उसने वारदात को अंजाम दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ