प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: सरकार की मंशा अनुसार खंड विकास अधिकारी ने गांवों का निरीक्षण करके ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। गांव की जो भी समस्याएं खंड विकास अधिकारी के समक्ष आई, उनका उन्होंने निस्तारित करने के लिए अपने मातहतों को निर्देश दिया।
आपको बता दें कि, डलमऊ तहसील क्षेत्र के पूरे मेंडुलिन बरारा बुजुर्ग गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह ने बताया कि, कई बार ग्राम प्रधान से लेकर खंड विकास अधिकारी तक से गांव की बद से बदतर स्थिति को लेकर प्रार्थना पत्र देते रहे, लेकिन आज तक गांव की स्थिति नहीं बदली है। गांव में जिन लोगों के आवास जर्जर हैं। बरसात के दौरान गिर चुके थे। उनको आज तक आवास नहीं मिला है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह ने खंड विकास अधिकारी से पुनः गांव की बद से बदतर सड़क और आवास को लेकर समस्या उठाई थी। जिस पर खंड विकास अधिकारी अचानक निरीक्षण करने आ पहुंचे।
गांव के लोगों ने बताया कि, गांव में एक भी पात्र व्यक्ति को न तो आवास मिला है और न ही गांव का मुख्य मार्ग जो बहुत बुरी स्थित में है, वह बनवाया गया है। इन मामलों में कई बार ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भी लिखित रूप से अवगत कराया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिस पर औचक निरीक्षण में पहुंचे खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं को संज्ञान में लिया और निस्तारण का आश्वासन दिया।
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय सिंह ने कहा कि, गांव के किसी कोने में भी सरकार की योजनाएं धरातल पर नहीं दिखती है। आज कई सालों में यह पहला मौका है। जब कोई अधिकारी गांव आया। हम लोग भी मानते हैं कि, मौजूदा खंड विकास अधिकारी के जैसा अधिकारी पहले आए होते, तो इस गांव का बुरा हाल ना हुआ होता।



0 टिप्पणियाँ