महराजगंज क्षेत्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर आज ही मिले दो कोरोना पॉजिटिव।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी क्षेत्र में 2 महिलाओं को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिनमें पाली गांव के प्रधान की 50 वर्षीय पत्नी और कुबना गांव में एक 35 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

     आपको बता दें कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज ओथी गांव में 45 लोगों का तथा मऊ गांव में 25 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट सैंपल लिए गए हैं। यह जानकारी कोरोना प्रभारी ब्लाक महराजगंज कमल श्रीवास्तव ने दी है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों के गांव को प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ