नवागंतुक जनपद न्यायाधीश ने किया कार्यभार ग्रहण।। Raebareli news ।।

 


 रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में अब्दुल शाहिद को आफिसर्स आन स्पेशल ड्यूटी अमेठी के पद से बतौर  जिला जज रायबरेली नियुक्त किया गया है। 

    आपको बता दें कि, माननीय जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के द्वारा 11 सितंबर 2020 को कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। ज्ञातव्य हो कि, माननीय जनपद न्यायाधीश 2007 बैच के उच्चतर न्यायिक सेवा के अधिकारी है। इससे पूर्व जनपद इटावा, उरई, मेरठ एवं उ0प्र0 शासन में बतौर विशेष सचिव (न्याय) के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ