प्रधानमंत्री स्वानिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने बाटे प्रमाण पत्र।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: प्रधानमंत्री स्वानिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत भाजपा विधायक राम नरेश रावत के नेतृत्व में प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 


   आपको बता दें कि, श्री रावत ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में गरीबों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एवं केंद्र में मोदी सरकार ने हर गरीब के लिए विभिन्न योजनाओं को चलाकर गरीब को भरपेट भोजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पंचायत बछरावां द्वारा गरीब को मकान देने का काम किया गया है।


   इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र चौधरी उर्फ राम जी, अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, भगवान कुमार अवस्थी, पूर्व सभासद राम मोहन साहू, सभासद मंजुल मयंक द्विवेदी, कुंवर वीर भान सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, सुधीर सिंह, सतीश सोनी, सचिन सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ