शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरजोर खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर में रात में मां के पास सोते समय रहस्यमई तरीके से गायब हुए 3 वर्षीय मासूम का शव घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित कुए उतराता मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवगढ़ थाने से चन्द कदमों की दूरी पर स्थित बरजोर खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर में मंगलवार को प्रातः काल उस समय हडकम्प मच गया, जब अपनी मां के साथ छत पर लेटा 3 वर्षीय मासूम रहस्यमय तरीके से लापता हो गया।
आपको बता दें कि, रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरजोर खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर के रहने वाले सुखमीलाल रावत शाम को भोजन करने के पश्चात परिवार के साथ छत पर लेट गए। रात्रि 2:47 पर वे बाहर से जीने की कुण्डी बन्द करके खेतों की रखवाली के लिए चले गए। प्रात:काल करीब 4 बजे जब सुखमीलाल की पत्नी दुलारी की नींद खुली, तो उनके साथ लेटा 3 वर्षीय बेटा कुलदीप पर नहीं था। दुलारी ने उठकर देखा, तो जीने से लेकर नीचे तक के सभी दरवाजे खुले थे। मासूम की मां दुलारी ने बताया कि, वे और उनके पति सुखमीलाल बेटी संगीता (10) सरोज (5) छत पर लेटे थे। बड़ा बेटा संदीप (18) दूसरे घर में अपने बाबा सुंदरलाल के साथ लेटा था। दुलारी ने बताया कि, पति के जाने के बाद उन्होंने अपने बेटे को दूध पिलाया और बेटे के साथ चारपाई पर सो गई। सुबह 4 बजे नींद खुली, तो बेटा चारपाई पर नहीं था और सभी दरवाजे खुले थे। जबकि उनके पति जीने का दरवाजा बाहर से बंद करके गए थे। दुलारी ने बेटे के गायब होने की जानकारी परिजनों को दी। जिसकी खबर से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर आनन-फानन में मय फोर्स के पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव, एसआई रामकृपाल सिंह, अहमद अली सिद्दीकी, महराज यादव सहित पुलिस फोर्स व ग्रामीण मासूम की तलाश में जुड़ गए। गांव के सभी तालाबों में तैराकों को उतार कर देखा गया, कुओं में कांटा डालकर मासूम की तलास की गई। प्रातः 4 बजे से लेकर शायंं 3:50 तक पुलिस और ग्रामीण मासूम की तलाश में हलाकान रहे। गांव के पश्चिम दिशा में पशुओं को चारा रही महिला शायं करीब 3:54 पर इंदारा कुए में मासूम का उतराता शव देखकर चीख पड़ी। महिला की चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने देखा, तो कुए में मासूम के हाथ दिखाई पड़ रहे थे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने कुएं में उतर कर मासूम का शव बाहर निकाला। चश्मदीदों ने बताया कि, मासूम के मुंह के पास कुछ खरोच के निशान मिले है। मासूम को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से समूचा गांव कराह उठा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इन्सेट.......परिजनों ने जताई हत्या की आशंकास्थानीय लोग बताते हैं की जिस कुएं में मासूम का शव उतराता पाया गया है, उस कुए में भी ग्रामीण पहले देख चुके थे, किंतु उस समय कुएं में मासूम का शव नहीं मिला था। ग्रामीणों का मानना है कि, हो सकता है बाद में मृतक का शव उतराकर ऊपर आ गया हो। किंतु कुएं की बाउंड्री की ऊंचाई करीब 3 फिट होने एवं किसी प्रकार के जीने ना होने और बाउंड्री वाल की ऊंचाई बच्चे की ऊंचाई से ज्यादा होने के चलते परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि, मासूम की हत्या कर शव को कुंए में फेका गया है।




0 टिप्पणियाँ