डलमऊ/रायबरेली: नगर पंचायत डलमऊ में कूड़े का निस्तारण करने के लिए एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए शुभारं किया गया।
आपको बता दें कि, डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पं. बृजेश दत्त गौड़ ने एमआरएफ सेंटर के निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचारण के साथ फावड़ा चलाकर किया। लगभग 33 लाख की लागत से बनने वाले इस सेंटर में संपूर्ण नगर क्षेत्र को कूड़े कचरे से मुक्त किया जायेगा। जिससे नगर क्षेत्र का गीला व सूखा कूड़ा एकत्रित करके दोनों कूडो को प्रथक प्रथक कर जैविक खाद के रूप में इसका उपयोग किया जायेगा, एवं नगर को स्वच्छ एवं साफ़ रखने में अग्रणी भूमिका निभायी जायेगी। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़, लिपिक सोहराब अली, जनार्दन द्विवेदी, सतीश जैसवाल, इसरा अहमद, अनंत श्रीवास्तव, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ