गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों की गरीबी को खत्म करने में करें सहयोग प्रदान।। Raebareli news ।।

 


फोटो-सीडीओं अभिषेक गोयल सतत विकास लक्ष्य कार्यालय का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करते व बैठक करते हुए  

सतत विकास लक्ष्य का उद्देश्य गरीबी व भुखमरी लैंगिक असमानता का अन्त करने के साथ ही विकास की गति को है बढ़ाना-सीडीओ

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: विगत 18 सितंबर 2020 को सतत् विकास लक्ष्य विषय पर जनपद स्तरीय एक दिवसीय अधिकारी/कार्मिक कार्यशाला का आयोजन विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।



     आपको बता दें कि, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि, सतत् विकास के 17 लक्ष्यों के बिन्दुओं पर ध्यान में रखते हुये प्रदेश सहित जनपद के सब जगह गरीब व्यक्तियों की गरीबी का अन्त करना, भुखमरी व लैंगिंक असमानता को समाप्त करना, खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोष हासिल करना तथा सत्त कृषि को बढ़ावा देना व स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करना और सभी के लिए आजीवन तंदुरूस्ती को बढ़ावा देना प्रथम प्राथमिकता के साथ ही विकास की गति को बढ़ावा देना है।  केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभ परक योजनाओं को गरीबों तक पहुचाने व लाभ दिलाये जाने में अपना सहयोग प्रदान कर, अपने लक्ष्य को पूर्ण करें। दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के महानिदेशक वैकटेश्वर लू व जनपद के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, रायबरेली की उपनिदेशक/आचार्य  गरिमा सिंह के नेतृत्व में सतत् विकास लक्ष्य विषयक पर आयोजित कार्यशाला सम्पन्न हुई।



       संस्थान की उपनिदेशक/आचार्य गरिमा सिंह ने कहा कि, 2026 तक योजनाओं के क्रियान्यवन करने हेतु सभी विभागों को लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुये करना होगा, तथा सतत् विकास के इतिहास/भूगोल पर विस्तार से चर्चा की। अतिथि वार्ताकार जिला प्रशिक्षण अधिकारी सुल्तानपुर संतोष कुमार गुप्ता ने सतत् विकास लक्ष्यों की विस्तार से जानकारी देते हुये विभिन्न स्तरों पर गठित समितियों के कार्य एवं उत्तरदायित्व के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा कि, सबसे पहले 2030 तक गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों की गरीबी को खत्म करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशिक्षक जयनारायन लाल श्रीवास्तव ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को सतत् विकास का अर्थ एवं उसकी अवधारणा पर चर्चा करते हुये 17 गोल्स पर विस्तार से चर्चा की।   



      कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी ए0के0 वैश्य, परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल, एडी सूचना प्रमोद कुमार, अल्पसंख्यक अधिकारी सुनीता सिंह, पीआरडी अधिकारी एवं सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।   इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी को क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में वृक्ष रोपण के लिए दिये गये। 

      कार्यशाला का समापन परियोजना निदेशक प्रेमचन्द्र पटेल द्वारा किया गया तथा प्रतिभागियों से अपेक्षा किया कि, सतत् विकास लक्ष्य से सम्बन्धित आंकड़ों की प्रविष्टि समय से कराकर लक्ष्य 2030 प्राप्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर उपेन्द्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, वैभव त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी, श्री डाॅ0 डी0एस0 अस्थाना, जिला स्वास्थ्य षिक्षा अधिकारी, श्री सत्येन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ प्रषिक्षक श्री सुधीर कुमार बाजपेयी, वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं सहायक सत्र प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ