रायबरेली के सारस होटल में आयोजित की गई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दे सके प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश भारती
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रधान मंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान (उत्तर प्रदेश) के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया।
आपको बता दें कि, रायबरेली में आयोजित प्रेस वार्ता में जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह के द्वारा नामचीन पत्रकारों के इर्द-गिर्द घूमती प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बात का गवाह थी कि, यहां भी नेताओं की चाटुकारिता हावी थी। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रभार राम नरेश भारती, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभार दुर्गेश बाजपेई, प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रभारी केके सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अल्प संख्यक प्रभार अब्दुल कलाम आदि सम्मिलित थे। मीडिया कर्मियों ने जब बेरोजगारी पर सवाल किया, तो प्रदेश अध्यक्ष तिलमिला गए और इधर-उधर झांकने लगे, वहीं आज के परिवेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को कितना पसंद किया जा रहा है। इस पर भी कुछ नहीं बोल सके।
विदित हो कि, प्रिन्ट मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों ने प्रेस वार्ता के दौरान सवाल जवाब किए, तो नेताओं ने सिर्फ और सिर्फ सरकार की खूबी का ही बखान किया, नाकामियों पर वह चुप्पी साध कर बैठ गए।

0 टिप्पणियाँ