भाजपा नेता अतुल सिंह ने पीड़ित परिवार के पोछे आंसू।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

ऊंचाहार/रायबरेली: विगत दिनों विधानसभा क्षेत्र के मिशिरपुर मजरे नेवादा निवासी सुखराम (65) की दीवाल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसकी सूचना पाकर भाजपा नेता अतुल सिंह ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उनके आंसू पोछे और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। 

    आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, ऊँचाहार विधानसभा की जनता उनके परिवार की तरह है। वे हमेशा सेवा करते रहूंगे। श्री सिंह ने खोजनपुर में लोगों की जन समस्याएं भी सुनी और पौधरोपण किया। पौधारोपण के उपरांत श्री सिंह ने कहा कि, कोरोना से बचते हुए हम सब को आगे बढ़ना है। समाज के ज़रूरतमंदो की मदद करना हम सब का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच है कि, कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, और सब पक्की छत के नीचे रहें। 

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडेय, विमलेंद्र बाजपेई, आशीष गुप्त, गायक मनोज अग्रहरि, धर्मेंद्र चौधरी, सुनील पांडे, सत्यम साहू, गोलू अग्रहरी, अजय चौधरी, राकेश यादव, पप्पू यादव, सुधीर गुप्ता, गोविंद सरोज, गौरव सिंह, घनश्याम सरोज, लालचंद सरोज आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ