रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी एक और व्यक्ति कोरोना महामारी से संक्रमित पाया गया। वहीं बुधवार को भी कोरौना की जांच का सिलसिला जारी रहा।
आपको बता दें कि, कोविड-19 ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, आज सीएचसी महराजगंज में 24 लोगों का एंटीजन किट द्वारा टेस्ट कराया गया, सभी निगेटिव पाए गए। वहीं पूरे खेरन मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद में टीम भेजकर 81 लोगों का आरटापीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जबकि जमुरावा गांव में के रहने वाले एक व्यक्ति ने जिला चिकित्सालय में जांच कराई, तो उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। जैसे ही सूचना गांव पहुंची लोगों में हड़कंप मच गया।

0 टिप्पणियाँ