रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न न्यायालयों में लम्बित लघु प्रकृति के अपराधिक वादों के निस्तारण हेतु माइक्रो लोक अदालत का आयोजन 18 अक्टूबर 2020 को नियत किया गया है।
आपको बता दें कि, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अब्दुल शाहिद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वादकारियों का आहवान किया है कि, 18 अक्टूबर को आयोजित माइक्रो लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों को लगवाये और निस्तारण का प्रयास करे जिससे कि माइक्रो लोक अदालत का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जा सके।

0 टिप्पणियाँ