प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: एक दिन पहले गायब हुई पैंतीस वर्षीय महिला का शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर धान के खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के आंबा गांव के रहने वाले रामचंद्र की पत्नी रेनू सोमवार की देर रात घरेलू कलह के चलते कहीं चली गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने सूचना घुरवारा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार तिवारी को दिया। सुबह खेत काटने जा रहे ग्रामीणों को धान के खेत में एक शव दिखाई पड़ने पर गांव में सनसनी फैल गई। लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाया तो शव की शिनाख्त रेनू के रूप में हुई।।
महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि, महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। जिसकी वजह से महिला की मौत हुई है। महिला अपने पीछे दो लड़कियां और एक लड़का जिनका नाम मधु उम्र 10 वर्ष, सलोनी उम्र 8 वर्ष और आदित्य उम्र 2 वर्ष को छोड़कर चली गई। एक तरफ जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, तो वहीं तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि अब इन तीनों बच्चों की कौन परवरिश करेगा?



0 टिप्पणियाँ