प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने पीएम स्वनिधि योजना के बारे में लाभार्थियों को जागरूक किया।
आपको बता दें कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेहड़ी पटरी ठेले या सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के लिए लोन स्कीम शुरू की है। जिसका नाम पीएम स्वनिधि योजना है। पीएम स्वनिधि योजना का मकसद है कि, रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदार अपनी दुकान चलाने के लिए सस्ता कर्ज ले सके। जिससे अंतिम पायदान तक लोग आत्मनिर्भर बन सकें। इस दौरान श्री गौड़ ने लाभार्थियों से पूछा कि, यह जो सरकार द्वारा ऋण दिया जा रहा है, इस ऋण से आप लोगों को क्या लाभ मिला है, तो लाभार्थियों ने कहा कि, ऋण मिलने से परचून की दुकान खोली जाएगी। जिससे परिवार का भरण पोषण आसानी से हो सकेगा। वहीं श्री सिंह ने लाभार्थियों से पूछा कि, यह जो ऋण मिला है। आप कैसे जागरूक हुये हैं, और इस ऋण से आप क्या कारोबार करेंगे, तथा कैसे लाभान्वित हुए हैं, तो लाभार्थियों ने कहा कि, नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा ऋण के बारे में बताया गया था, जिससे हम लोगो को ऋण मिलने में आसानी भी हुई है।
इस मौके पर लिपिक सोहराब अली, शुभम गौड़, हिमांशु श्रीवास्तव, सुसील गुप्ता, हरिकेश यादव, उमा देवी, अकील अहमद, गिन्नी लाल,पप्पू गुप्ता, बबलू कुरैसी, अनन्त श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ