रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश कोचिंग एसोसिएशन एवं योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र रायबरेली द्वारा सुबह 5:30 बजे से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग चिकित्सक डॉक्टर विश्राम , प्रकाश नारायण पाठक, आर एस कटियार, दिनेश श्रीवास्तव समेत कई संकाय उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि, कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि, आज योग चिकित्सक डॉ रवि प्रताप सिंह द्वारा योगा की विशेष कक्षाओं का संचालन किया गया, व शारीरिक संरचना को ध्यान में रखकर विविध रोगों के उपचार भी बताए गए। प्रातः काल में ये कक्षाएं समस्त सर्वोदय नगर निवासियों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रही हैं। यह शिविर दीपावली तक संचालित किया जाएगा।
डॉ रवि ने जानकारी दी है कि, जल्द ही एक चिकित्सा शिविर भी संगठन के माध्यम से लगवाया जाएगा। जिससे समस्त सर्वोदय नगर निवासी लाभान्वित होंगे। जिसमें मुफ्त जांच भी की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ