मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज व मारपीट के मामले में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव नरेठ मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद में दो पक्षों के बीच मामूली बातों को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

     आपको बता दें कि, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राम केदार पुत्र गंगाराम और संतोष कुमार पुत्र घिसियावन ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि, उसके गांव के रामदेव पुत्र बाबादीन, रामफेर पुत्र दाजूराम और धनपता पत्नी सुखीराम उसके घर पर चढ़ आए इनमें रामदेव और रामफेर दारू पिए हुए थे। तीनों ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसने जब इसका विरोध किया, तो तीनों लाठियां लेकर उस पर झपट पड़े। वह किसी तरह घर में घुसकर जान बचाकर भागा। लेकिन मौके पर उसकी बहन पूजा मिल गई, जिसे तीनों लोगों ने जमकर पीटा, जिससे पूजा को गंभीर चोटे आई है।

     उधर दूसरी ओर से रामदेव व रामफेर तथा धनपता ने भी तहरीर देकर राम केदार और संतोष कुमार के विरुद्ध आरोप लगाया है कि, क्योंकि रामदेव लखनऊ में रहता है, प्रतिपक्षीगण उस को गालियां देते रहते थे, इसी बात की जानकारी करने रामदेव और रामफेर उसके घर गए, तो दोनों ने मिलकर लाठियों से उस को जमकर पीटा। जिससे रामदेव और रामफेर को चोटे आई है।

      कोतवाल श्रीराम का कहना है कि, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना के बाद दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ