रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गजनी पुर के रहने वाले राजकुमार पुत्र सतगुरु ने आरोप लगाया है कि, भूमि संबंधी मामले को लेकर उसका विवाद दूसरे पक्ष के राजनारायण पुत्र सरजू के साथ चल रहा था। आज बुधवार को राजकुमार अपने घर पर बैठा था, तभी दूसरे पक्ष के राजनारायण लाठी लेकर उसके घर पर चढ़ आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठियों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में भुक्तभोगी के तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर लिया है।
कोतवाल श्रीराम ने बताया कि, मामले की छानबीन की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ