रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मंगलवार को तहसील परिसर में कोरोना के चार केस मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और बढ़ा दी है, तथा जांचों का सिलसिला और तेज कर दिया है। आज सीएचसी महराजगंज में हुए rt-pcr जांच में 30 लोगों के नमूने लिए गए।
आपको बता दें कि, ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, कडरिया गांव में जांच सचल दल ने 72 लोगों का सैंपल लेकर rt-pcr जांच के लिए भेज दिया है। उधर पूरी तहसील परिसर का आज भी सैनिटाइजेशन कराने का काम चलता रहा। तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, तहसील को पूरी तरह से सेनीटाइज कर दिया गया है। परिसर में आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहने, 2 गज की दूरी बनाए रखने के साथ-साथ अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के साथ स्टांप विक्रेताओं को अपनी अपनी सीट पर सैनिटाइजर रखने का आग्रह किया गया है।
इसके अतिरिक्त तहसील के कर्मचारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। आज पूरे दिन तहसील में सन्नाटा पसरा रहा, और तहसील पूरी तरह बंद रही।

0 टिप्पणियाँ