रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में पड़ने वाले भुइँहारे बाबा मंदिर के दर्शन के लिए एक आई महिला जैसे ही मोटरसाइकिल से उतरकर मंदिर के दर्शन के लिए मुड़ी वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां सिर में गहरी चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी के लौली गांव की रहने वाली गीता देवी 45 पत्नी योगराज बाइक से अपने भतीजे के साथ महराजगंज हैदर गढ़ रोड पर बरियारपुर गांव के निकट स्थित भुइंहारे बाबा के दर्शन के लिए आई थी। बताते हैं कि, जैसे बाइक से उतर कर मंदिर की ओर जा रही थी, तभी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। महिला टक्कर लगने से गिरकर अचेत हो गई। तत्काल एंबुलेंस 108 के द्वारा उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गहरी हेड इंजुरी को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ