रोड हादसे में दो बाइक सवार घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां कस्बे के मेन चौराहे पर दो बाइकों के आपस की टक्कर में चौकीदार गंभीर अवस्था में घायल हो गया। 

     आपको बता दें कि, ग्राम भोला खेड़ा जहांगीराबाद थाना बछरावां निवासी हजारीलाल 39 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरि भजन किसी काम से बछरावां आए थे। चौराहे से जैसे निकलने लगे सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए, चौराहे पर उपस्थित पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल मनीराम, चालक अनूप सिंह व विवेक कुमार ने तत्काल घायल को अपनी पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर प्रभात मिश्रा की रेख देख में घायल का उपचार चल रहा है।

     उधर दूसरा मोटरसाइकिल सवार निवासी हीरा मऊ कानपुर बबलू ने बताया कि, वे लोग कानपुर से आकर कबाड़ खरीदने व चूरन बेचने का काम करते हैं। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। चौराहे पर उपस्थित इन पुलिस वालों की मानवता को देखते हुए, उपस्थित लोगों ने उनकी सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ