बछरावां/रायबरेली: कोविड-19 महामारी के दौरान शासन द्वारा 22 मार्च से बंद किए गए विद्यालय काफी जद्दोजहद के बाद 9 से 12 तक की कक्षाएं 2 पालियों मे कक्षा 9 व 10 प्रातः 8:50 से 11:50 तक तथा 11 व 12 की कक्षाएं 12:50 से 3:50 तक चलाने की अनुमति विशेष प्रतिबंधों के साथ प्रधानाचार्य को दी गई। शासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालयों का नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, अभिभावकों के द्वारा प्रदत्त सहमति पत्र' विद्यालय की साफ सफाई, सेनीटाइजर हैंंडवास, मास्क तथा शौचालयों की विशेष साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया। हालांकि आज पहला दिन होने के कारण अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजना मुनासिब नहीं समझा। इसलिए प्रत्येक विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही।
आपको बता दें कि, आने वाले समय में आशा जताई जा रही है कि, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ेगी, और शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से पटरी पर आएगी। विद्यालय संचालकों द्वारा छात्रों के अंदर समुचित दूरी, बुखार आदि नापने तथा हाथों को एवं कक्षा को सेनीटाइज कराने की पूरी व्यवस्था की गई थी।



0 टिप्पणियाँ