जनपद न्यायालय में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण की प्री-ट्रायल की बैठक

 

फोटो-जनपद न्यायालय में प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जनपद रायबरेली के न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अब्दुल शाहिद के दिशा-निर्देशन में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण के लिए 1 नवम्बर 2020 को ई-लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में किया जाएगा। 

     आपको बता दें कि, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के अधिकतम निस्तारण के लिए एक प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन जनपद न्यायालय स्थित सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद द्वारा की गई। इस प्री-ट्रायल बैठक में समस्त अपर जनपद न्यायाधीश, बीमा कंपनियों व याचीगण के अधिवक्तागण शामिल हुए। 

    विचार विमर्श में समस्त बीमा कंपनियों के अधिकारीगण व अधिवक्तागण से यह अपील की गई कि, 1 नवम्बर 2020 को आयोजित होने वाली ई-लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण कराये जाने में सहयोग करे। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु आगामी परीक्षण बैठक का आयोजन 23 व 27 अक्टूबर को किया जाएगा।    सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मयंक जायसवाल द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से सम्बन्धित अधिवक्ताओं व पक्षकारों से अपील की गई है कि, वे अपने वाद का निस्तारण उपरोक्त ई-लोक अदालत में सुलह एवं समझौते के आधार पर कराए जाने में अपना सहयोग प्रदान करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ