रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जनपद के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज के पास स्थित सई नदी पर जर्जर ओवरब्रिज का मंगलवार से दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया है। जिसके चलते लखनऊ प्रयागराज हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों को बछरावां थाना क्षेत्र स्थित चुरुवा पश्चिम गांव बायपास मार्ग से डायवर्ट किया जा रहा है। यह वाहन बांदा बहराइच हाईवे से होते हुए लालगंज पहुंचेंगे। वहीं प्रयागराज जाने वाले वाहन डलमऊ से ऊंचाहार होते हुए प्रयागराज की ओर रवाना किए जाएंगे। डायवर्जन को लेकर आज पूरा दिन पुलिस हाईवे पर मौजूद रही। प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनों को चुरूवा के पास स्थित चुरुवा पश्चिम गांव बायपास मार्ग पर डायवर्ट किया गया।
थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, 20 अक्टूबर से 5 नवंबर तक प्रयागराज की ओर जाने वाले भारी वाहन चुरुवा पश्चिम गांव बायपास मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे। ओवर ब्रिज बनने के बाद ही लखनऊ प्रयागराज हाईवे होते हुए वाहन प्रयागराज की ओर भेजे जाएंगे।



0 टिप्पणियाँ