¶ और नाथ भी,
¶ उन्हें याद नहीं आ रहा था,
¶ अपने विरोधी प्रत्याशी
¶ और पूर्व सहयोगी का नाम।
¶ खता हो गई जो उन्हें ‘आयटम‘ कह दिया।
¶ एक महिला का उन्होंने
¶ जानते हुए भी,
¶ अपमान भी कर दिया।
¶ आया जिन्हें याद
¶ उन्होंने एक नाम और
¶ अतिरिक्त जोड़ दिया।
¶ अजय बाबू बोले
¶ क्या? नाम हैं उनका
¶ इमरती भी, जलेबी भी
¶ मुझे नहीं मालूम।
¶ कमाल की बात यह हैं
¶ जिन्हें मालूम वो कह रहे
¶ उन्हें ‘जलेबी‘,
¶ जिन्हें याद हैं वो कह रहें
¶ ‘आयटम‘।
¶ सोनिया अब आप ही बताओं
¶ इन्हें कौन थी ‘इन्दिरा‘
¶ कहें संजय,
¶ राष्ट्र निर्माण की
¶ एक कड़ी थी ‘इन्दिरा‘।
-संजय एम. तराणेकर

0 टिप्पणियाँ