फोटो-महिलाओं व लोगों को जागरूक करते हुए
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: ’’मिशन शक्ति’’ अभियान के तहत महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु जनपद रायबरेली के ग्राम सभाओं, ब्लाकों के मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी, सुपर वाईजर्स, सी0डी0पी0ओ, बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें लैंगिक अपराधों से बालकोे का संरक्षण अधिनियम 2012 (पाक्सो) तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं गरिमा बढ़ाने वाले कानूनों जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, दहेज अधिनियम 1961, कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम 2013, बाल विवाह अधिनियम 2006, के विषय में चर्चा कर जागरूक किया गया।
आपको बता दें कि, इसके अतिरिक्त महिलाओं तथा बच्चों की भलाई हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों जैसे कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओ, साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नं0 जैसे महिलाओं की सुरक्षा हेतु 1090, 181, एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु 1098 आदि महत्वपूर्ण नम्बरों की विस्तार से चर्चा की गयी।
आज ब्लाक अमाॅवा पर जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में बाल संरक्षण अधिकारी तथा महिला शक्ति केन्द्र के सहयोग से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 180 दिन चलने वाले मिशन शक्ति के उद्देश्यों तथा सिद्धान्तों की विस्तार से चर्चा की गयी। जिसका मूल उद्देश्य सशक्त महिला द्वारा सशक्त समाज का निर्माण करना था।
साथ ही जनपद के अन्य विभागों द्वारा भी मिशन शक्ति अभियान में भागीदारी की जा रही है। उपायुक्त उद्योग द्वारा अमाॅवा औद्योगिक क्षेत्र तथा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज मिशन में एसडीएम विनय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाल श्रीराम सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त स्टाफ एवं बच्चों तथा क्षेत्रवासियों सहित पुलिस हमारी मित्र कैसे और शक्ति के उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है।




0 टिप्पणियाँ