अयोध्या: साधु की निर्मम हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महन्त राजू दास ने अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया है, उनकी मांग थी कि, जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
आपको बता दें कि, राजस्थान में हुई साधु की निर्मम हत्या को लेकर अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महन्त राजू दास ने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे थे, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने साधु की हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने की मांग कर रहे थे, और पीड़ित परिवार को नौकरी दिए जाने की भी मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि, जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह अनशन जारी रहेगा। इसी मामले को लेकर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने गरीब ब्राह्मण पुजारी के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग करने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि, जिस तरह साधुओं की निर्मम हत्याएं हो रही है, उसको संत समाज किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने साधु की हत्या के मामले में राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की थी।
इसी क्रम में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने अब अनशन समाप्त कर दिया है। राजस्थान सरकार के अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता और पीड़ित परिवार की मांग को पूरा किए जाने के आश्वासन पर उन्होंने अनशन समाप्त किया है। पुजारी राजू दास विगत 4 दिन से हनुमानगढ़ी में राजस्थान के पुजारी की हत्या के विरोध में अनशन पर बैठे हुए थे। इस मौके पर अजय कुमार सिंह हनुमानगढ़ी सदस्य अयोध्या, अखिलेश दास ब्रह्मचारी, गंगा दास, दीपक दास समेत सभी संत समाज ने अनशन समाप्त किया।

0 टिप्पणियाँ