लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए गए स्पीड ब्रेकर से होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को मिली मुक्ति।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील गेट के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया गया स्पीड ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहा था। यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी। विगत दिनों इसी ब्रेकर पर एक 24 वर्षीय महिला बाइक से नीचे आ गिरी थी, जिससे उसे सर में गहरी चोट लगी थी। जिसके बाद उसे तत्काल सीएससी महराजगंज ले जाया गया था। जहां हालत नाजुक देखते हुए, डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। यही नहीं यहां इस घटना से पहले भी कई और घटनाएं घटित हो चुकी थी।

    आपको बता दें कि, यहाँ होने वाली सभी घटनाओं को एसके इंडिया न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने आज तहसील गेट के सामने तथा कस्बे में अन्य जगहों पर बने ब्रेकरों को जेसीबी के द्वारा खोदवाकर समाप्त करवा दिया गया है। अब तहसील के सामने समेत कस्बे में अन्य जगहों पर बने स्पीडब्रेकर से होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को मुक्ति मिल गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ