प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी के निधन पर केसरिया हिंदू वाहिनी ने शोक संवेदना व्यक्त कर जताया दु:ख

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: केसरिया हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय प्रचारक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने अंबेडकरनगर जिले के बाबा बरुआ दास डिग्री कॉलेज परूइया आश्रम के प्राचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी का बुधवार को भोर में दिल का दौरा पड़ने से निधन पर 2 मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की। 

      आपको बता दें कि, डॉक्टर सूर्यप्रकाश तिवारी समाजवादी विचारधारा के थे। वह पूर्व मंत्री एवं समाजवादी चिंतक रविन्द्रनाथ तिवारी के पुत्र थे। डॉक्टर सूर्यप्रकाश तिवारी के निधन पर टांडा तहसील क्षेत्र के भारीडीहा गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचारक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि, हमारे समाजसेवी डॉ सूर्य प्रकाश तिवारी आज इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके यादों को कभी भुला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि, वह हमेशा गरीबों की सेवा, महिलाओं की सुरक्षा जैसे कार्य करते रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में हमेशा एक दूसरे का दुख बांटने का कार्य किया है। अंबेडकरनगर जिला हमेशा उन्हें याद करता रहेगा।

     डॉक्टर सूर्य प्रकाश तिवारी समाजवादी चिंतन विचारधारा के व्यक्ति थे। वह हमेशा दूसरों की भलाई के लिए कार्य करते थे। हमारा संगठन उन्हें हमेशा हमेशा याद करता रहेगा। उन्होंने डॉ सूर्य प्रकाश तिवारी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने में समाजसेवी देव नारायण तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, गुड्डू सिंह, राकेश भदोरिया, तथा अन्य कई समाजसेवियों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ