महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बे में एक व्यापारी 2015 में अपनी दोनों किडनियां गवां चुका था। जीवन जीने की आस खत्म हो गई थी। व्यापार भी ठप हो गया था, और वह अपने जीवन के बचे कुचे दिन गिन रहा था, कि एक दिन अचानक क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू को पता चला कि, महराजगंज कस्बे के वार्ड नंबर 1 गांधीनगर के रहने वाले कृष्ण कुमार अग्रहरी उर्फ पप्पू की हालत नाजुक है। उन्हें मदद की जरूरत है। तो प्रभात साहू स्वयं ही कृष्ण कुमार अग्रहरि के घर पहुंचे, और उन्होंने कृष्ण कुमार अग्रहरी को ढांढस बंधाया। जिस पर फफक फफक कर कृष्ण कुमार अग्रहरी रो पड़ा।
आपको बता दें कि, कृष्ण कुमार अग्रहरी उर्फ पप्पू ने प्रभात साहू को बताया कि, व्यापार भी ठप हो गया है। आमदनी नहीं है। अब तक जो जमा पूंजी थी, वह इलाज में खर्च हो गई, अब आगे इलाज कैसे कराएं। इस पर प्रभात साहू ने उसको दिलासा देते हुए कहा कि, अपनी क्षमता के अनुसार वह स्वयं तो मदद करेंगे ही, बाकी सरकार से लिखा पढ़ी करके उनके इलाज की व्यवस्था कराएंगे। यह बात वर्ष 2015 की है, जबकि कृष्ण कुमार के परिजनों ही नहीं रिश्तेदारों ने भी यह मान लिया था कि, कृष्ण कुमार अग्रहरि अब थोड़े ही दिनों के मेहमान हैं।
इसके बाद प्रभात साहू ने लिखा पढ़ी करके कृष्ण कुमार अग्रहरी को मदद दिलाने का प्रयास शुरू किया। प्रभात साहू की मेहनत रंग लाई और उनकी दोनों किडनियों के खराब होने का हवाला देते हुए श्री साहू ने सपा सरकार में राज्यपाल को मार्मिक पत्र लिखें, और जिले की सांसद सोनिया गांधी को भी पत्र लिखें। जिसका परिणाम रहा कि, सपा शासनकाल में वर्ष 2016 में मुख्यमंत्री सहायता कोष से अग्रहरि के खाते में 3 लाखों रुपए और वर्ष 2016 में ही सांसद सोनिया गांधी की निधि से 2 लाख 71 हजारों रुपए अग्रहरि के बैंक खाते में आ गए, और इलाज कायदे से किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया।
मात्र दवाओं के बल पर जिंदगी जी रहे कृष्ण कुमार अग्रहरि की मदद में आर्थिक कमी ना आने पावे, श्री साहू ने सिलसिला जारी रखते हुए बीजेपी के शासनकाल में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करके मुख्यमंत्री निधि से उन्हें फिर 2 लाख 71 हजार पहली बार और दोबारा 5 लाखों रुपए की धनराशि तथा तीसरी बार 2 लाख रुपए की धनराशि मंजूर करा कर कृष्ण कुमार अग्रहरि के बैंक खाते में पहुंचवा दिया, जिसकी बदौलत आज कृष्ण कुमार अग्रहरी न केवल चलने फिरने के काबिल हो गए। बल्कि अब वह दुकान पर बैठकर इतना काम कर लेते हैं कि, परिवार का भरण-पोषण हो सके।
हमारे इस संवाददाता से बातचीत में कृष्ण कुमार अग्रहरि उर्फ पप्पू ने कहा कि, 2015 के बाद जो जीवन वह जी रहे हैं। वह सब प्रभात भैया की देन है। प्रभात भैया के लंबे जीवन काल और स्वस्थ जीवन काल की दुआएं मांगते हुए वह उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। उनका कहना है कि, प्रभात भैया उनके लिए किसी देवी देवता से कम नहीं है।

0 टिप्पणियाँ