सरेनी विधायक ने भूमि पूजन कर आईटीआई की रखी नींव।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम घुरवारा कस्तूरबा विद्यालय के सामने शासन के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विद्यालय का निर्माण होने जा रहा है। विद्यालय के निर्माण पूर्व मंगलवार को सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भूमि पूजन के साथ आईटीआई कॉलेज के निर्माण के लिए नींव रख दी है।

    आपको बता दें कि, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है।   आईटीआई कॉलेज का निर्माण कराने का कार्य जे,पी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। भूमि पूजन के बाद आतंकी हमले में शहीद मीरमिरानपुर गांव निवासी शहीद शैलेंद्र प्रताप पुत्र नरेंद्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति के लिए कामना की।


     उसके बाद मंच के माध्यम से सरेनी विधायक ने बताया कि, प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसान व्यापारियों एवं छात्रों के लिए खूब विकास किए हैं, हाईस्कूल और इंटर पढ़ने के बाद छात्रों को अब आईटीआई कॉलेज में दाखिला कराने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि अब डलमऊ में ही आईटीआई कॉलेज की नींव रख दी गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण में लगभग 1 वर्ष लग जाएंगे। इतना ही नहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नाम शहीद जवान शैलेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा। विधायक ने यह भी कहा कि, इसके लिए सीएम से बात भी करेंगे।।  

     आईटीआई कॉलेज बनने के बाद यहां के लोगो का स्वयं ही गौरव बढ़ेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, मंडल महामंत्री महेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राम सुमेरलोधी, कटघर ग्राम प्रधान शिशुपाल, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप मिश्रा संजय शर्मा,मनोज मिश्रा, मंच संचालक जितेंद्र पटेल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ