महराजगंज/रायबरेली: शिवगढ़ के महेश विलास पैलेस में बीजेपी की बैठक में सलोन विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि, राजा राकेश प्रताप सिंह ने जो समानता की लकीर खींची है, उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उनके इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि, राजा राकेश प्रताप सिंह स्वच्छ व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं, जिनकी सरलता के चर्चे रायबरेली जनपद ही नहीं अपितु पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है।

0 टिप्पणियाँ