अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक कर महिलाओं को किया जागरूक

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: महिलाओं और बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेंगी। जिसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने डलमऊ के एक गांव में बैठक कर गांव की महिलाओं को जागरूक किया गया।

     आपको बता दें कि, रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मिशन शक्ति के तहत डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर नवीन प्राथमिक विद्यालय में गांव की महिलाओं के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि, महिलाएं अपने अंदर से  डर को दूर करें तथा महिलाओं और बच्चियों को उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक सेवा प्रावधान, विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टोल नंबर की जानकारी दी, तथा उन्होंने यह भी कहा कि, माताओ-बहनों के साथ जब भी कोई घटना घटित होती है तो बहुत दुख होता है। इन्हीं सब को लेकर ऑपरेशन मिशन शक्ति चलाया गया है।

     कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डलमऊ कोतवाली पहुंचे जहां पर उन्होंने कोतवाली प्रभारी को महिला डेस्क की जगह को चिन्हित कर बनाने के लिए निर्देश दिया, तथा महिलाओं  से संबंधित आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से सुनने के लिए कहा। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज, दरोगा संजय सिंह, दरोगा इंसाफ अली, अशोक तिवारी, अरविंद कुमार पांडेय, मनोज कुमार यादव,गौरव कुमार यादव,शिवचरण पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ