रायबरेली: 18 अक्टूबर 2020 को स्वराज इंडिया पार्टी रायबरेली इकाई की बैठक हुई, जिसमें जिले भर से आये हुए सदस्यों ने पार्टी जिला कार्यकारिणी के गठन में भाग लिया। इस मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रेसिडिम की सदस्य एडवोकेट अर्चना ने की। स्वराज इंडिया पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पुष्कर पाल ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम का प्रस्ताव सदन के सामने रखा। जिसका अनुमोदन राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मो0 हासिम ने किया। इस प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से पास किया। इस कार्यकारिणी में राम विलास यादव को जिला अध्यक्ष, शिव प्रताप मौर्य को महासचिव, अखिलेश प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष तथा संजय यादव को मीडिया प्रभारी चुना गया।
इसके अतिरिक्त पुष्पा देवी, सीमा देवी, शालिनी, जितेंद्र कुमार, ललित अम्बेडकर, राम खेलावन फौजी, संतराम यादव को जिलाकार्यकरिणी सदस्य एंव शशिकांत, विमलेश, डॉ राजेश कुमार व इंद्रेश कुमार जिला टीम में आमंत्रित सदस्य बनाया गया।

0 टिप्पणियाँ