नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा को राजस्व परिषद की प्रोन्नति समिति ने पदोन्नति करते हुए बनाया तहसीलदार क्षेत्र में खुशी की लहर

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील में तैनात नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा को राजस्व परिषद की प्रोन्नति समिति ने पदोन्नति करते हुए तहसीलदार के पद पर नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है।

     आपको बता दें कि, राजस्व विभाग की राजस्व परिषद की प्रोन्नत समिति की बैठक के बाद जारी आदेश में महराजगंज के कर्मठ और राजस्व विभाग में गहरी जानकारी रखने वाले रामकिशोर वर्मा को नायब तहसीलदार से तहसीलदार बनाने का निर्णय लिया गया है। इस आशय का पत्र यहां जिला मुख्यालय होते हुए तहसील महराजगंज पहुंच गया है। फिलहाल श्री वर्मा को जनपद रायबरेली में ही तैनात किया गया है। 

     श्री वर्मा के तहसीलदार पद पर प्रोन्नत होने पर उप जिलाधिकारी विनय मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव, जगन्नाथ प्रसाद, श्री राम के अलावा तहसीलदार के रीडर अंजनी बाजपेई, संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री राजेश कुमार सिंह, लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्ष प्रीति गुप्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेश मिश्रा, विद्यासागर अवस्थी, दीपू अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सर्वेश अवस्थी, महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिव सागर अवस्थी, वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, विनोद सिंह आदि ने गहरी प्रसन्नता जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ