रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज क्षेत्र के लोगों को अब फैंसी ड्रेस के लिए रायबरेली अथवा लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। अब कस्बा महराजगंज में ही सुप्रसिद्ध कपड़े के व्यापारी और पूर्व व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष समरजीत सिंह के पुत्र युवा समाजसेवी सरजीत सिंह उर्फ काके सरदार ने दानेश्वर मंदिर मार्ग पर फैंसी ड्रेसेस बिक्री का नया केंद्र खोला है। जिसमें आधुनिक फैशन से जुड़े सभी प्रकार की उम्र के लोगों के लिए फैंसी ड्रेसों का विक्रय किया जाएगा।
आपको बता दें कि, फैंसी ड्रेसेस केंद्र का नाम मुस्कान सूट कलेक्शन रखा गया है। जिसका उद्घाटन लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता की मौजूदगी में जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात साहू तथा महराजगंज कोतवाल श्रीराम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रभात साहू ने कहा कि, महराजगंज बाजार को इस नए साप के खुलने से मजबूती मिलेगी। यहां का व्यापार समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में कोरोना महामारी के चलते लगाए गए lock-down के बाद जब से अनलॉक शुरू किया गया है, देश का बाजार तेजी से मंदी से उबर रहा है, और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आई है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि, वह प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टार्टअप जैसी योजनाओं का लाभ उठाएं, और स्किल इंडिया से जुड़कर देश के विकास में अपना योगदान दें।
वहीं कोतवाल श्रीराम ने इस भव्य शोरूम के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए कहा कि, महराजगंज क्षेत्र में व्यापारियों की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने बताया कि, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अगुवाई में व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए आम जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे का जाल पूरे क्षेत्र में बिछाकर पुलिस आपकी सुरक्षा में पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। उन्होंने महराजगंज के व्यापारियों को शांतिप्रिय स्वभाव का बताते हुए कहा कि, प्रशासन के साथ यहां के व्यापारियों का सहयोग सदैव रहता है, और पुलिस भी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम में पियूष गुप्ता, सभासद सतीश कुशमेष, धर्मेंद्र वर्मा, राधा रमण त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक सरदार समरजीत सिंह ने सब का आभार जताया।





0 टिप्पणियाँ