रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 1 सप्ताह के भीतर शिवगढ़ विकासखंड के 2 गांवों में मौजूदा ग्राम प्रधानों की मौत पर पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह और पूर्व विधायक राजाराम त्यागी समेत लोगों ने गहरा शोक जताया है।
आपको बता दें कि, ग्राम प्रधान कुंभी के प्रधान दिग्विजय सिंह चौहान का निधन विगत 3 दिन पूर्व हो गया था, बताया जाता है कि, उनकी मौत कोविड-19 बीमारी के चलते हुई थी। जबकि आज रविवार को सवेरे बरियारपुर गांव की प्रधान चांदनी देवी पत्नी गुरुप्रसाद 50 की आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दोनों प्रधानों के निधन पर शिवगढ़ के महेश विलास पैलेस में पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह गहरा दुख जताया है, और परिजनों को सांत्वना दी है।
इसके अलावा भाजपा नेता और पूर्व विधायक राजा राम त्यागी शिवगढ़ मंडल भाजपा प्रभारी भूपेश मिश्रा, चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, महेश प्रसाद उर्फ पप्पू, बीडीसी सहित तमाम लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दोनों प्रधानों की मौत पर गहरा शोक जताते हुए शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

0 टिप्पणियाँ