महराजगंज में कैंडल मार्च निकालकर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, की बलात्कारियों को फांसी की मांग

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: हाथरस की गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए रायबरेली के  महराजगंज में समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज तथा समाजवादी पार्टी के युवा नेता व बछरावां ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला की अगुवाई में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बुधवार को शाम कैंडल मार्च निकाला, साथ में समाजवादी छात्रसभा के सदस्य ही मौजूद रहे। वहीं शांति व्यवस्था के मद्देनजर कस्बे में चप्पे-चप्पे पर कोतवाल श्रीराम की मौजूदगी में भारी पुलिस का पहरा रहा। काफिला महराजगंज तिराहे पर पहुंचकर गोल चक्कर पर सैकड़ों की तादात में कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रख हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी गई। सैकड़ों की संख्या में मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि को न्याय दो, दोषियों को फांसी दो के गगनभेदी नारे लगाए। इस मौके पर युवा सपा नेता सुधीर साहू, अतरेहटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, लखनऊवा, नीरज यादव, मनोज त्रिवेदी, अवधेश यादव, वीरेंद्र यादव, जिला सचिव राम लखन यादव, प्रमोद मिश्रा, श्री कृष्ण मिश्रा सहित समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ