प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं ने स्नान घाटों पर 1 दिन पूर्व ही गंगा नदी के तट पर पहुंच कर रात जागरण किया। स्नान घाटों पर पूर्णिमा से 1 दिन पूर्व पहुंचे श्रद्धालुओं ने रात्रि में ढोल मजीरों की धुन में भक्ति गीत गए। प्रातकाल होने पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान करना प्रारंभ कर दिया।
आपको बता दें कि, सुबह 8:00 से 10:00 के बीच स्नान घाटों पर जबरदस्त भीड़ लगी रही। दोपहर तक स्नान घाटों पर सन्नाटा पसर गया। पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम पतित पावनी मां गंगा में स्नान कर विधिवत मां गंगा की पूजा अर्चना की। इसके बाद स्नान घाटों के पास स्थित देवी देवताओं के मंदिरों में जाकर उनका जलाभिषेक कर परिवार कल्याण के लिए मन्नते मांगी।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

0 टिप्पणियाँ