प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव द्वारा तहसील सभागार में एक बैठक कर क्षेत्रीय पशु चिकित्सकों को गोवंशुओं के साथ अन्य पशुओं में खुर पका और मुंह पका आदि जैसे रोगों के लिए पशुओं में टीकाकरण करने के निर्देश के क्रम में आज उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डलमऊ हृदय नारायण मिश्र की अगुवाई में टीम द्वारा डलमऊ कस्बा स्थित कान्हा पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) में मौजूद लगभग 230 गोवंश को टीकाकरण किया गया।
आपको बता दें कि, पशु शिक्षा अधिकारी डलमऊ हृदय नारायण मिश्र ने बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देश पर शासन की मंशा अनुरूप गोवंशुओं के साथ अन्य पशुओं में खुर पका और मुंह पका के टीकाकरण कार्यक्रम में आज कान्हा गौशाला डलमऊ में मौजूद लगभग 230 गोवंश का टीकाकरण कराया गया। इस मौके पर रत्नेश कुमार, इंद्रेश कुमार और जयप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ