नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने लोगो को जागरूक करते हुए शुरू किया।

     आपको बता दें कि, बृहस्पतिवार को सीएचसी डलमऊ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह अभियान 1 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक चलाया जाएगा। सीएससी प्रभारी विनोद कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, संचारी रोग अभियान में आशा बहू, आंगनबाड़ी व अन्य विभाग के कर्मचारी अपनी-अपनी तैनाती वाले गांव में जन्म से 2 साल के बच्चों व गर्भवतियों का स्थाई एवं अस्थाई पंजीकरण करते हुए काली खांसी, गला घोटू, टीवी, दिमागी बुखार, टिटनेस,  खसरा, पीलिया, दस्त आदि का टीकाकरण इन लोगों के द्वारा किया जाएगा।

     श्री सिंह ने आशा बहुओं से कहा कि, सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन बेहतर तरीके से करें। इस मौके पर अभिषेक, निर्भय श्रीवास्तव, राम बहादुर यादव, अजय पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ