शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह को कभी नही भूल पाएगी रायबरेली की जनता-तिवारी।। Raebareli news ।।

 

रायबरेली की जनता अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह को कभी नहीं भूलेगी

आम जनमानस आज इस सपूत को नमन करने के लिए एकत्रित हुआ है

अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की भावभीनी श्रद्धांजलि के लिए उमड़ा जनसैलाब

जनपद की सीमा पर शव पहुंचते ही अमर शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की शहादत के लगाए गए नारे

रजनीकांता अवस्थी

रायबरेली: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह का शव रायबरेली जनपद के बॉर्डर पर पहुंचते ही वंदे मातरम और शैलेंद्र प्रताप सिंह अमर रहे के नारों के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा। नारे लगाते हुए भीड़ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ी।



   आपको बता दें कि, शैलेंद्र प्रताप सिंह जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए जान न्योछावर कर दिया। वीर सपूत की अंतिम श्रद्धांजलि के लिए जहां शहीद के गांव में लोगों का हुजूम एकत्र हुआ, तो वहीं शैलेंद्र प्रताप का परिवार जो शहर के मलिक मऊ में रहता रहा है, वहां पर भी तमाम अधिकारी सहित नेता और गणमान्य वीर सपूत के शव का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मलिक मऊ आवास पर वीर शहीद का शव पहुंचता है वैसे ही पूरा परिवार रोने बिलखने लगता है। इस घटना को जिसने भी सुना सभी के आंखों में आंसू आ गए। यहां उपस्थित सभी गणमान्यों की आंखों से झर झर आंसू बह रहे थे। लोग कह रहे थे कि, आज रायबरेली के लोगों ने एक सपूत को खो दिया है, जो हमेशा हमेशा के लिए रायबरेली से चला गया। ऐसे सपूत को रायबरेली की जनता कभी नहीं भूल पाएगी और उसे हमेशा के लिए याद करती रहेगी।



   वीर शहीद के आवास पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक आदिति सिंह, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, आदेश सिंह, राकेश प्रताप सिंह, दिलीप यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ