रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञान प्रकाश तिवारी ने आतंकी हमले में शहीद हुए शैलेन्द्र सिंह को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि, श्रद्धांजलि सभा के बाद उन्होंने कहा कि, रायबरेली की जनता इस लाल के शहीद होने से बहुत दुखी है। हमारे इस सपूत सैनिक का हमारे भारतीय सैनिक बदला जरूर लेंगे। आतंकवादियों को संरक्षण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार इस ओर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि, शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले! वतन के वास्ते राजधर्म निभाने वाले हमारे अमर शहीद शैलेंद्र सिंह को रायबरेली की जनता कभी नहीं भूलेगी। रायबरेली की जनता उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन करती हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों में राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश संरक्षक रमेश चंद चौरसिया, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, दीपक त्रिपाठी, जिला प्रभारी राम बहादुर यादव, अजीत प्रताप सिंह, रवि समेत अन्य कई पदाधिकारियों ने नमन कर श्रद्धांजलि दी।

0 टिप्पणियाँ