चोरी की भैंस व असलहा सहित दो गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: टाटा एसए( छोटा हाथी) पर लादकर चोरी की भैंस ले जा रहे दो अभियुक्तों को बछरावां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

    आपको बता दें कि, रायबरेली की बछरावां पुलिस को मुखबिर खास की सूचना मिली की,  लखनऊ जनपद से 2 लोग चोरी की भैंस लेकर भवरेश्वर मंदिर के पास उन्नाव सीमा में जाने के प्रयास में है। पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में तत्काल नाकाबंदी की गई और उक्त वाहन पर बैठे सुनील सविता पुत्र श्रीराम सविता तथा इरफान मोहम्मद पुत्र इकबाल मोहम्मद निवासी लउवा थाना मौरावां जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया गया, तथा भैंस बरामदगी के साथ-साथ तलाशी के दौरान सुनील के पास से एक अदद तमंचा दो जिंदा कारतूस तथा इरफान के पास से एक 12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 41/411 के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया, वहीं बरामद  पिकअप को धारा 207 के तहत सीज किया गया।


    पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस कार्य को अंजाम देने वाली टीम को ₹5000 देकर सम्मानित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ