थाने के जनरेटर में लगी आग से मची अफरा-तफरी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: थाने के जनरेटर में अचानक आग लग गई, जिससे थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

     आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाने में रखा जनरेटर अपने आप धू-धू कर जलने लगा। आग लगते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। अगल बगल के लोग भी दौड़ पड़े, आनन फानन फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। परंतु वह समय से नहीं पहुंच पाई, पुलिस कर्मियों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि, किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। मौजूद लोगों द्वारा कयास लगाया जाता रहा है कि, जनरेटर के अंदर किसी शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लग गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ