जनसामान्य नये पोर्टल के माध्यम से आनलाइन फार्म, मतदाता सूची नाम ढूंढना, शिकायत दर्ज करना आदि कर सकते है जानकारी प्राप्त
रजनीकांत अवस्थी रायबरेली: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार जनसामान्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा nvsp.in पोर्टल को नये URL https://voterportal.eci.gov.in पर सूचनाए उपलब्ध होंगी। जिसमें सभी प्रकार के फार्मो (फार्म-6, 6क, 7, 8 तथा 8क) को आनलाइन भरा जाना, मतदाता सूची में नाम ढूंढना, शिकायत दर्ज कराना, निर्वाचनों की सूचना आयोग के निर्देशानुसार अवगत होने एवं उपरोक्त प्रक्रिया आपके स्तर पर किये जाने हेतु आपके सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है।

0 टिप्पणियाँ