प्रधानाध्यापक ने अपने निजी खर्च से कराया विद्यालय का कायाकल्प, भाजपा जिलाध्यक्ष ने की भूरि भूरि प्रशंसा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ज्योना के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार द्वारा निजी खर्च से विद्यालय में कराए गए कार्यो की चहुं ओर सराहना हो रही है। आज विद्यालय के ऑफिस का उद्घाटन करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल भाजपा नेता शरद सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष शिव शंकर सिंह व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय ज्योना की सुंदरता भव्यता देखकर प्रधानाध्यापक दीपक कुमार की जमकर तारीफ की।

   आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि, प्रधानाध्यापक दीपक कुमार द्वारा निजी खर्च से कराए गए कार्य काबिले तारीफ है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। प्रधानाध्यापक दीपक कुमार दूसरों के लिए प्रेरणा के स्रोत है। जोकि, शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ विद्यालय का अच्छे ढंग से रखरखाव कर रहे हैं, व  निजी खर्च से विद्यालय में उनके द्वारा कराए गए कार्य सराहनीय है।

      इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, सहायक अध्यापक राजेश कुमार, शिक्षामित्र शेष बहादुर सिंह, शिक्षामित्र कमला रानी पाल, मैकूलाल, दशरथ आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ